/sootr/media/post_banners/17a6114d6f63654c07b96b778a356f282dca75d718017b0b478da97415448425.png)
आगर. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर (Agar) का लाल असम में शहीद (Shaheed) हो गया। जवान के पार्थिव शरीर का 6 दिसंबर को पैतृक गांव दीवान खेड़ी (Diwankhedi) में अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का हुजूम गांव में उमड़ा। शहादत की खबर से पूरे आगर जिले में शोक की लहर है। पार्थिव देह गांव पहुंची, तो बनवारी लाल अमर रहे के नारे गूंज उठे। जवान बनवारी लाल (Banwari Lal Rathore) परिवार के एकमात्र पुत्र थे। लोगों ने कतार में खड़े होकर फूल बरसाए और अंतिम विदाई दी। फूलों से सड़कें पट गईं। नम आखों से अपने लाल को विदा किया। जवान के अंतिम सम्मान में दूर-दूर से लोग पहुंचे। जहां-जहां से शहीद की अंतिम यात्रा निकली लोगों ने फूल बरसाए।
शिवराज सिंह ने किया नमन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर-मालवा की माटी के सपूत शहीद श्री बनवारी लाल राठौर को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देकर शहीद बनवारी लाल राठौर अमर हो गए। मैं उनके चरणों में नमन करता हूं।
जवान कैसे हुआ शहीद
जानकारी मिलने के बाद सुसनेर एसडीएम सोहन कनास प्रशासनिक अमले के साथ दीवानखेड़ी पहुंचे। एसडीएम कनास ने बताया कि ग्राम दीवानखेड़ी के बनवारीलाल राठौर सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 3 दिसंबर को दोपहर 4.30 पर पहाड़ी इलाके में सड़क पर गिरी मिट्टी को हटाने के दौरान डोज़र असंतुलित हो गया जिससे फौजी के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उनको सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां रात करीब 8.30 पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी लगने पर सुबह सुसनेर एसडीएम सोहन कनास प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम दीवानखेड़ी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से मुलाकात की। साथ ही श्मशान स्थल का जायजा लेकर पहुंच की अव्यवस्थाएं ठीक करवाई। जानकारी के अनुसार फौजी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए कल रविवार को ग्राम दिवानखेड़ी पहुंचेगा।
2010 में हुए थे सेना में भर्ती
आगर मालवा जिले के सुसनेर विकासखंड के ग्राम दीवानखेड़ी निवासी बनवारीलाल राठौर ग्राम दीवानखेड़ी के पूर्व सरपंच रामदयाल राठौर के इकलौते पुत्र हैं। बनवारीलाल वर्ष 2010 में भारतीय में भर्ती हुए थे तभी से वे देश की सेवा कर रहे थे। 3 मार्च 2013 को सुनीता राठौर से उनका विवाह हुआ था। इनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे हर्ष की उम्र 5 वर्ष और छोटे बेटे जिगर की उम्र करीब 8 माह है।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube